अब इस अभिनेत्री ने CAA और NRC पर उठाए सवाल, कानून को बताया बहुत ही खतरनाक

नागरिकता कानून और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस को लेकर आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत भी दो गुटों में बंट गया है। एक गुट है जो इस कानून के समर्थन में खड़ा है, जबकि दूसरा गुट है जो इसकी मुखालफत कर रहा है।

कानून पर सवाल उठाने वालों में अब अभिनेत्री नंदिता दास का नाम भी जुड़ गया है। फिल्मकार नंदिता दास ने गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और देश व्यापी नागरिकता पंजी (एनआरसी) का विरोध करते हुए कहा कि दोनों को जोड़ना बेहद बहुत ही खतरनाक है। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि देश में लोगों को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है।

जयपुर में आयोजित लिटरेचर फेस्टिवल 2020 में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नंदिता दास ने CAA और NRC को लेकर हो रहे विरोध को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग की तरह पूरे देश में शाहीन बाग बन रहे हैं। छात्रों ने इसके विरोध में आवाज उठाई है। दास ने कहा कि इस कानून के जरिये संदेश देने की नहीं बल्कि सोचने की जरूरत है कि हम किस तरह का समाज चाहते हैं। अभिनेत्री ने कहा कि इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए।

नंदिता दास ने कहा कि ये वक्त देश की आर्थिक सेहत और बेरोजगारी पर बात होनी चाहिए। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले एक्टर नशीरुद्दीन शाह ने नागरिकता कानून का विरोध किया था। उनसे पहले जीशान अय्यूब, स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप जैसी कई बालीवुड हस्तियां इस कानून का विरोध कर चुकी हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.