BJP सांसद साध्वी प्रज्ञा ने संसद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का किया अपमान!

अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है।

प्रक्षा ठाकुर ने एक बार फिर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा है। इस बार प्रज्ञा ठाकुर ने लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद में प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार दिया। लोकसभा में एसपीजी संशोधन एक्ट पर चर्चा हो रही थी। सदन में द्रमुक सांसद ए राजा ने विधेयक पर चर्चा के दौरान नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया। इतना सुनना था कि प्रज्ञा सदन में खड़ी हो गईं। उन्होंने काहा कि देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए। इस बायान के बाद सदन में हंगामा खड़ा हो गया। कांग्रेस के सांसदों ने प्रज्ञा के बयानों का कड़ा विरोध किया।

राजा ने कहा कि गोडसे ने खुद इस बात को माना था कि 32 वर्षों से वो महात्मा गांधी के खिलाफ द्वेष पाले हुए था और यही वजह है कि उसने गांधी की हत्या कर दी। राजा ने कहा कि गोडसे ने बूपी की हत्या इसलिए की, क्योंकि वो विशेष विचारधारा में यकीन रखता था।

ऐसा पहली बार नहीं है जब साध्वी प्रज्ञा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को देशभक्त कहा है। इससे पहले उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भी यही बयान दिया था। प्रज्ञा ने कहा था, “नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, देशभक्त हैं और रहेंगे।” चुनाव के दौरान प्रज्ञा के इस बयान पर बवाल मच गया था। हंगामा बढ़ता देख बीजेपी ने उन्हें नोटिस जारी कर माफी मांगने को कहा था। यहां तक कि पीएम मोदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि वो प्रज्ञा ठाकुर को इस बयान के लिए कभी भी दिल से माफ नहीं कर पाएंगे। बावजूद इसके एक बार फिर प्रज्ञा ठाकुर ने बापू के हत्यारे को देशभक्त कहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.