महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर दुख जताया है।

रावत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने कुर्सी के लिए सत्ता की डकैती डाली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला देकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा कर ली। पूरे राजनीतिक घटनाक्रम के बाद जिस तरह से एक होकर कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना ने सरकार बनाई उसे हरीश रावत ने संविधान की जीत बताया।

एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि बीजेपी ने जिस तरह से सत्ता के लिए सारे नैतिक मूल्यों को ताक पर रख दिया, उससे उसके राजनीतिक महत्वकांक्षा की पोल खुल गई है। रावत ने कहा कि बीजेपी का ऑपरेशन नाइट पूरी तरह फ्लॉप रहा। कोई भी राजनीतिक दल ऐसी स्थिति में जब उसके पास समुचित समर्थन न हो, इस तरह का कदम उठाने से बचता है लेकिन बीजेपी ने इससे भी परहेज नहीं किया।

हरीश रावत ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अब तो जैकेट और टोपी पर दाग लग ही गया है। रावत ने हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेला को लेकर हरीश रावत सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महज एक साल रह गया है। ऐसे में सरकार की कार्यों की धीमी गति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.