फोटो: @BJP4India
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे।
गांधीनगर लोकसभा पर सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी मौजूदा सांसद हैं। अमित शाह ने नामांक दाखिल करने के बाद कहा कि वो आडवाणी की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ रहे अमित शाह ने लोगों से पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने की आपील की। उन्होंने जनता से कहा कि वो राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर बीजेपी को जिताने के लिए वोट दें।
बीजेपी अध्यक्ष के साथ केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मौजूद थे। इस दौरान पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और एलजेपी अध्यक्ष राम विलास पासवान भी शाह के साथ मौजूद थे। नामांकन भरने से पहले अमित शाह और पार्टी के दूसरे नेताओं ने नारनपुरा में लोगों को संबोधित किया इसके साथ ही एक रोड शो भी किया।
राज्यसभा सदस्य अमित शाह इस सीट पर आडवाणी के स्थान पर चुनाव लड़ेंगे। आडवाणी 1998 से गांधीनगर सीट पर चुनाव जीत रहे थे। ऐसे में अमित शाह के लिए इस सीट से जीत हासिल कर पार्टी के साथ इलाके की जनता को एक संदेश देना होगा। इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान होगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.