अल्मोड़ा से हैरान करने वाली खबर! तबादले के बाद लापता हो गए तीन डॉक्‍टर, मचा हड़कंप

कोरोना काल के बीच देवभूमि के अलग अलग जगहों से हैरान करने वाली खबरें आ रही है। हाल ही में एक ऐसी ही खबर अल्मोड़ा से आई है।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से तबादला कर अल्‍मोड़ा भेजे गए 9 में से तीन डॉक्टर गायब हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शासन स्तर से 9 सितंबर को राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से चार प्रोफेसर, चार एसोसिएट प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर का तबादला अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए किया था।

10 सितंबर को इनमें से पीडियाट्रिक्स विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार आर्या, ऑब्स एंड गायनी विभाग की प्रोफेसर डॉ. ऊषा रावत, जनरल सर्जरी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पंकज कुमार वर्मा, आर्थोपेडिक्स के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र सिंह, ऑब्स एंड गायनी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना बिष्ट और ईएनटी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वैभव कुच्छल ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में ज्वाइनिंग ले ली।

लेकिन जनरल सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. केएस शाही, ऑब्स एंड गायनी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गरिमा खन्ना और एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. गीता भंडारी 14 दिन बाद भी ज्वाइनिंग नहीं ले सके हैं जबकि, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से इन्हें रिलीफ किया जा चुका है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.