CBSE 10वीं और 12वीं पास छात्रों के लिए अच्छी खबर, गलती सुधराने का बोर्ड ने दिया मौका

CBSE 10वीं और 12वीं क्लास पास करने के बाद जो छात्र मार्कशीट या फिर सिर्टिफिकेट में किसी गलती से परेशान हैं तो उनके लिए अच्छी खबर है।

छात्रों को अपनी मार्कशीट या सर्टिफिकेट में किसी भी तरह की गलती को सुधारने का मौका है। छात्र गलती में सुधार कर सकें इसके लिए सीबीएसई ने सिटिजन चार्टर जारी किया है। छात्रों को ये सुविधा प्रदान करने के लिए CBSE ने डायरेक्टरेट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव एंड पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल खोला है। जिन छात्रों के मार्कशीट में नाम या किसी भी तरह की कोई गलती है तो उसमे सुधर करने के लिए छात्र आवेदन दे सकते हैं।

CBSE के मुताबिक, छात्रों के आवेद के बाद 60 दिन के भीतर गलती में सुधार कर दिया जाएगा। गलती में सुधार के लिए आवेदन करने के 14 दिन के अंदर डुप्लीकेट प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा। इस पोर्टल के ग्रीवांस ऑफि सर बोर्ड के सचिव हैं। सभी क्षेत्रीय अधिकारी को नोडल ऑफिसर बनाया गया है। सीबीएसई देहरादून के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए ये मौका दिया गया है। ये व्यवस्था सिर्फ दो सत्र के छात्रों के लिए है।

छात्र गलती में सुधार के लिए ऑनलाइन और ऑफ लाइन दोनों ही तरह से आवेदन कर सकते हैं। मार्कशीट या सर्टिफिकेट में सुधार क्षेत्रीय कार्यालय और हेड क्वार्टर स्तर पर किया जाएगा। CBSE के मुताबिक, क्षेत्रीय स्तर पर 30 दिन में शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। वहीं हेड क्वार्टर स्तर पर 60 दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट के वेरिफिकेशन में दो महीने का वक्त लगेगा। इसके लिए भी छात्रों को पोर्टल पर आवेदन करना होगा। बोर्ड के इस सिटीजन चार्टर पोर्टल पर संबद्धता और प्रशासनिक कार्यों के अलावा परीक्षा से जुड़े कार्यों के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.