उत्तराखंड: रोडवेज कर्मचारियों के ‘अच्छे दिन’ आ गए, सरकार ने दी बड़ी सौगात

उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों को त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने सौगात दी है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 फीसदी बढ़ा दिया है।

इसके साथ ही ग्रेच्युटी की सीमा भी दस लाख से बढ़ाकर बीस लाख रुपये कर दी गई है। सरकार ने स्थायी कर्मचारियों के साथ ही संविदा कर्मचारियों को भी सौगात दी है। संविदा पर कार्यरत ड्राइवरों और कंडेक्टरों का मानदेय बढ़ाया गया है। एक साथ तीन सौगात मिलने पर रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने निगम प्रबंधन का आभार जताया है।

आपको बता दें कि रोडवेज कर्मचारी कई महीनों से डीए में बढ़ोत्तरी के साथ ही ग्रेच्युटी की सीमा में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे। कर्मचारियों को पहले 12 फीसदी डीए मिलता था जो अब बढ़कर 17 प्रतिशत हो गया है। इससे रोडवेज के लगभग 32 हजार  कर्मचारियों के वेतन में 700 लेकर 8000 रुपये तक की बढ़ोत्तरी होगी। कर्मचारियों को डीए का फायदा एक जुलाई से और ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ोत्तरी का फायदा 30 मई 2019 से मिलेगा। संविदा पर कार्यरत कंडेक्टर के मानदेय में 10 पैसा प्रति किलोमीटर, जबकि ड्राइवरों के मानदेय में 12 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी की गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.