CBSE 12वीं का रिजल्ट: उत्तराखंड की बेटी का बजा डंका, देश में दूसरा स्थान, राज्य में टॉप, सफलता का बताया राज़

उत्तराखंड की बेटी और ऋषिकेश की रहने वाली गौरांगी चावला ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में वो करिश्मा कर दिखाया जो हर छात्र का सपना होता है।

गौरांगी चावला ने सीबीएसई की 12वीं क्लास की परीक्षा में 498 अंकों के साथ देश में दूसरा स्थान और राज्य में उन्होंने टॉप किया है। नतीजे आने के बाद उन्होंने अपनी कामयाबी के बारे में खुलकर बात की। 10वीं क्लास में जाने वाले छात्रों को उन्होंने कई अहम जानकारियां दीं जो उनके बेहद काम आ सकते हैं।

गौरांगी चावला ने बताया कि वो हर रोज 5 घंटे पढ़ाई किया करती थीं। हालांकि परीक्षा के दिनों में वो 9 घंटे पढ़ाई करती थीं। 10वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली गौरांगी चावला ने कहा कि कभी भी उन्होंने पढाई को बोझ की तरह नहीं लिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि कभी पढ़ाई को बोझ के तौर पर न लें। जब भी मन करे पढ़ाई के लिए जरूर समय निकालें। गौरांगी चावला ने बताया कि परीक्षा से पहले उन्होंने सभी विषयों की करीब 5 बार अच्छी तरह से तैयारी की थी। परीक्षा में भी उन्होंने अपना 100 प्रतिशत दिया था, लेकिन उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वो मेरिट में आ जाएंगी।

उन्होंने बताया कि उन्हें जब भी मौका मिलता है वो सोशल मीडिया पर वक्त बिताती हैं। साथ ही अपने पालतू डॉगी के साथ भी वक्त बिताया करती हैं। गौरांगी चावला का सपना है कि वो आगे चलकर देश की सेवा करें। उन्होंने बताया कि वो आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली विश्वविद्यालय या फिर पंजाब विश्वविद्यालय में एडमिशन लेंगी।

गौरांगी चावला ने अपनी सफलता का श्रेय वैसे तो पूरे परिवार को दिया, लेकिन खास तौर पर उन्होंने अपनी मां का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि उनकी मांग ने उनकी पढ़ाई में साथ दिया, साथ ही कई समझौते भी किए है। चावला कहती हैं कि खाने-पीने से लेकर देखभाल तक किसी भी चीज की उनकी मां ने कमी नहीं छोड़ी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

4 days ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

4 days ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

5 days ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.