लखनऊ में सोनाक्षी सिन्हा ने मां पूनम सिन्हा के लिए किया रोड शो, अलग अंदाज में आईं नजर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए रोड शो किया। पूनम सिन्हा लखनऊ समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

रोड शो में सोनाक्षी के साथ उनके भाई कुश सिन्हा, मां पूनम और अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव भी शामिल हुईं। ये रोड शो लखनऊ के 3 विधानसभा इलाकों से होकर गुजरा। रोड शो को लेकर पुराने लखनऊ में लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला।

इस रोड शो में हजारों की संख्या में समजावादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। सोनाक्षी का रथ जैसे ही कैसरबाग पहुंचा, बिजली के तारों के मकड़जाल में रथ फंस गया। तभी रथ पर सवार सुरक्षा गार्डो ने डंडे की मदद से तारों को ऊपर उठाया। उसके बाद रथ आगे बढ़ा। इसके चलते कैसरबाग, बीएन रोड, लाटूश रोड, कैंट रोड और बारादरी रोड पर भीषण जाम लग गया।

रोड शो हजरतगंज चौराहे से मेफेयर सिनेमा से होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बसअड्डा, महिला कॉलेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा, नक्खास चौराहा, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए घंटाघर चौक पर खत्म हुआ।

Ram Yadav

Recent Posts

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

16 hours ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

17 hours ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

2 months ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

2 months ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

2 months ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

2 months ago

This website uses cookies.