भारत के बहुत बड़े मिशन चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग को रोक दिया गया है। उड़ान भरने के तय वक्त से 56 मिनट 24 सेंकड पहले काउंटडाउन बंद कर दिया गया।
इसके बाद इसरो ने बयान जारी करके कहा है कि तकनीकी खराबी की वजह से इस लॉंचिंग को रोका गया है और उड़ान की नई तारीखों का ऐलान जल्द कर किया जाएगा। लॉन्च व्हिकल सिस्टम में टी-56 मिनट पर तकनीकी खराबी पाई गई है। इसरो वैज्ञानिक ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि लॉन्च से पहले ये तकनीकी कमी कहां से आई।
चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग पर देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया की निगाहें टिकी थी। इसके सफल होने के साथ ही भारत के अंतरिक्ष अभियान के इतिहास में एक स्वर्णिम पन्ना जुड़ जाता। इस मिशन के साथ भारत चांद पर पहुंचने वाला दुनिया का चौथा देश हो जाता। हालांकि अब इसके लिए देशवासियों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
क्यों है खास?
चंद्रयान-2 चंद्रमा पर भारत का दूसरा मिशन है। पहली बार चांद की दक्षिण ध्रुव पर चंद्रयान-2 पहुंचेगा। दक्षिण ध्रुव का हिस्सा अब तक दुनिया के लिए अनजान है। इस मिशन से चांद की सतह के तत्वों की जानकारी मिलेगी। साथ ही चांद के मौसम और खनिज की जानकारी भी मिलेगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.