Wimbledon 2019: नोवाक जोकोविच पांचवी बार बने चैम्पियन

Wimbledon 2019 के पुरुष सिंगल्स फाइनल में सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने आठ बार के चौंपियन रोजर फेडरर को हरा दिया है।

जोकोविच ने फेडरर को 5 सेटों तक चले मुकाबले में हराया। दोनों के बीच मुकाबला करीब 4 घंटे 57 मिनट तक चला। जिसमें अकेले पांचवां सेट ही करीब दो घंटे का था। जोकोविच ने पहला सेट 7-6 से जीतने के बाद दूसरा सेट 1-6 से गंवाया। इसके बाद तीसरा सेट 7-6 से फिर से जीता, लेकिन चौथा सेट फिर 4-6 से हार गए। पांचवे और आखिरी सेट में मैच टाइब्रेकर में पहुंचा और इसमें उन्होंने फेडरर को 13-12 (7-6) से हरा दिया।

इस जीत के साथ ही 32 साल के जोकोविच ने अपने नाम 16वां ग्रैंड स्लैम कर लिया है। जबकि यह जोकोविच का पांचवां विम्बलडन खिताब है। इस जीत के साथ ही उन्होंने स्वीडन के ब्योर्न बोर्ग के 5 विंबलडन जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। ग्रैंड स्लैम में रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच 16 बार आमने-सामने आए हैं जिसमें 10 मुकाबले में जोकोविच को जीत मिली। जबकि फेडरर मैच में फतह हासिल की।

नोवाक जोकोविच ने भले ही इस बार विंबलडन में रोजर फेडरर को हरा दिया है, लेकिन विश्व में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने के मामले में 20 टाइटल के साथ फेडरर टॉप पर हैं। रोजर फेडरर ने 8 विंबलडन, 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 5 यूएस ओपन और एक फ्रेंच ओपन जीता। जबकि सर्बिया के टेनिस स्टार जोकोविच ने सबसे ज्यादा 7 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 4 विंबलडन, 3 यूएस ओपन और 1 फ्रेंच ओपन जीता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.