चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है

भारत के चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को लेकर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बड़ा दावा किया है। NASA ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उसके लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर (एलआरओ) ने चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को ढूढ़ लिया है।

NASA के दावे के मुताबिक चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का मलबा उसके क्रैश साइट से 750 मीटर दूर मिला है। नासा ने विक्रम लैंडर की लैंडिंग साइट की तस्वीर ट्वीट की है। तस्वीर में नासा ने उस स्पॉट को दिखाया है जहां पर लैंडर की हार्ड लैंडिंग हुई थी। इस तस्वीर को नासा के लूनर ऑर्बिटर के जरिए लिया गया है। तस्वीर में लैंडर के बिखरे टुकड़ों को दर्शाया गया है। इसके साथ साथ लैंडर की हार्ड लैंडिंग से चांद की मिट्टी पर इम्पैक्ट को भी दिखाया गया है।

आपको बता दें कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने विक्रम के बारे में सूचना देने की उम्मीद जताई थी, क्योंकि उसका लूनर रिकनैसैंस ऑर्बिटर (एलआरओ) उसी जगह के ऊपर से गुजरने वाला था, जिस जगह पर भारतीय लैंडर विक्रम के गिरने की उम्मीद जताई गई थी। NASA ने दावा किया था कि उसका LRO 17 सितंबर को विक्रम की लैंडिंग साइट से गुजरा था और उस इलाके की हाई-रिजोल्यूशन तस्वीरें पाई थी।

आपको बता दें कि भारत के भारी रॉकेट, जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लांच व्हिकल-मार्क 3 ने 22 जुलाई को चंद्रयान-2 को अंतरिक्ष में लॉन्च किया था। चंद्रयान-2 अंतरिक्षयान में तीन हिस्से थे। ऑर्बिटर (2,379 किलोग्राम, आठ पेलोड), विक्रम (1,471 किलोग्रमा, चार पेलोड), और प्रज्ञान (27 किलोग्राम, दो पेलोड)। चंद्रयान-2 को तैयार करने की लागत करीब 978 करोड़ रुपये आई थी। चंद्रयान-2 के लॉन्च के वक्त पीएम मोदी खुद वहां मौजूद थे और उन्होंने वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.