छत्तीसगढ़ में फिर हुआ बड़ा नक्सली हमला, BJP विधायक की मौत

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक बार फिर बड़ा नक्सली हमला हुआ। मतदान से करीब 36 घंटे पहले नक्सलियों ने खूनी खेल खेला है और बीजेपी के एक विधायक के काफिले पर हमला किया है।

इस हमले में बीजेपी के विधायक भीमा मंडावी उनके ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि तीन जवान शहीद हो गए। नक्सलियों ने विधायक की बुलेटप्रूफ गाड़ी को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया। विधायक मंडावी काफिल में शामिल आखिरी गाड़ी में बैठे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले की कड़ी निंदा की है और हमले में शिकार हुए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। वहीं प्रदेश सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

डीआईजी एंटी नक्सल ऑपरेशन पी सुंदर ने विधायक भीमा मंडावी की मौत की पुष्टि की है। इस हमले में 5 जवान घायल भी हुए हैं। बीजेपी विधायक चुनाव के प्रचार कर लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने विधायक के काफिले पर IED धमाके के बाद फायरिंग की। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों 11, 18 और 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। दंतेवाड़ा में पहले चरण में 11 अप्रैल को वोटिंग होगी।

आपको बता दें कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बस्तर संभाग की 12 सीटों में से सिर्फ दंतेवाड़ा सीट पर जीत दर्ज की थी। यहां भीमा मंडावी ने कांग्रेस की देवती कर्मा को हराया था। मंडावी विधानसभा में बीजेपी विधायक दल के उपनेता भी थे।

कांग्रेस नेताओं पर भी हुआ था हमला

साल 2013 में भी झीरमघाटी में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया था और कांग्रेस नेताओं को अपना निशाना बनाया था। 25 मई 2013 को हुए इस हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के बड़े नेता मारे गए थे। इस हमले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विद्याचरण शुक्ल, तत्कालीन छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार समेत 30 लोगों की मौत हो गई थी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 month ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 month ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 month ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

4 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

4 months ago

This website uses cookies.