फोटो: सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ दौरे पर गए राहुल गांधी का रायपुर में नया अंदाज दिखा। यहां राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ढोलक की थाप पर थिरकते नजर आए। इसके साथ ही राहुल गांधी ढोलक बजाते भी दिखे।
राहुल गांधी ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का उद्घाटन भी किया। ये नृत्य महोत्सव रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रहा है। इस महोत्सव में देश और विदेश के कलाकार शामिल हो रहे हैं। महोत्सव में देश के 25 राज्य और केंद्र शासित राज्यों के साथ ही 6 देशों के करीब 1350 से ज्यादा कलाकार अपनी जनजातीय कला संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। इसमें बांग्लादेश, श्रीलंका, थाईलैंड, यूगांडा, बेलारूस और मालदीव के कलाकार भी शामिल हो रहे हैं।
डांस करते हुए उन्होंने आदिवासियों का पारंपरिक मुकुट भी पहना। यहां राहुल गांधी के साथ लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार भी मौजूद थीं। वीडियो में नजर आ रहा है कि जब राहुल गांधी डांस कर रहे हैं तो उस वक्त मीरा कुमार ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ा रही हैं।
कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस कार्यक्रम में आने के बारे में पूछा तो मैंने कहा कि पूछने की जरूरत भी नहीं है। यहां उन्होंने कहा कि आज देश के हालात आपके सामने हैं और मैं कहना चाहता हूं कि बिना आदिवासियों को साथ लिए हम आगे नहीं बढ़ सकते। मुझे खुशी है कि छत्तीसगढ़ की सरकार, प्रदेश की विधानसभा में आदिवासियों की बात सुनी जाती है। रायपुर पहुंचे राहुल गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून और एनपीआर को लेकर एक फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.