Categories: IndiaNews

अखिलेश सरकार ने जिस योजना की घोषणा की थी, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, राजस्व कर्मियों की मुराद पूरी

जिस योजना की घोषणा तत्कालीन समाजवादी पार्टी की सरकार ने 2015-16 के आम जबट में की थी उसकी शुरूआत सीएम योगी ने शुक्रवार को की।

लखनऊ के लोकभवन में मंडल के लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को सीएम योगी ने स्मार्टफोन का वितरण किया। तत्कालीन अखिलेश सरकार द्वारा इस योजना का घोषणा करने के बाद लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को स्मार्टफोन के लिए चार सालों का इंतजार करना पड़ा।

साल 2015-16 के आम बजट में राजस्व कर्मियों को टेबलेट देने के ऐलान बाद, योगी सरकार ने 2016-17 के बजट में स्मार्टफोन देने की नई योजना घोषित कर दी। लेकिन, बजट में ऐलान के बावजूद योजना पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा ये हुआ कि ये योजना ठंडे बस्ते में चली गई। हालांकि हर बजट में इसकी व्यवस्था तो की गई, लेकिन राजस्व कर्मियों को स्मार्टफोन बांटने की योजना धरातल पर नजर नहीं आ रही थी। ऐसे में लेखपालों ने धरना-प्रदर्शन कर इस योजना की सरकार को याद दिलाई, तब जाकर अफरों की नींद टूटी और योजना को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू किया गया।

[wpvideo O65NfNQx]

मामला संज्ञान में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल इस योजना को प्राथमिकता से पूरा करने करने के लिए आदेश दिया था। नियमित समीक्षा का असर हुआ और स्मार्टफोन खरीद की कार्यवाही पूरी की गई। इसके बाद आखिरकार सीएम योगी ने योजना की शुरूआत कर दी। इसके आलावा लैपटॉक खरीदने का आदेश दिया जा चुका है।

तत्कालीन अखिलेश सरकार ने केंद्र की मदद से राजस्व कामकाज को तेज, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए राजस्व कर्मियों को लैपटॉप और स्मार्टफोन देने की योजना बनाई थी।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.