Categories: IndiaNews

एसपी-बीएसपी को हार्दिक पटेल ने खुलकर दिया समर्थन, कहा- गठबंधन में है बीजेपी को हराने का दम

गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने खुलकर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को समर्थन दिया है।

लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एसपी और बीएसपी को समर्थन देते हुए कहा कि यूपी में अगर कोई बीजेपी को हरा सकता है तो वो एसपी और बीएसपी गठबंधन है।

मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में हार्दिक पटेल ने कहा, “मैं उन सभी पार्टियों के साथ हूं, जो बीजेपी के खिलाफ हैं। मैं प्रतापगढ़, सुलतानपुर, मीरजापुर और सोनभद्र गया था, लोग बीजेपी के शासन से परेशान हैं और उससे छुटकारा पाना चाहते हैं।”

हार्दिक ने इस दौरान पीएम मोदी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश, मोदी सरकार से नहीं, संविधान से चलता है। बीजेपी के लोग संविधान को नहीं मानते हैं। हार्दिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी एक ही झूठ बोलते हैं और बार-बार बोलते हैं। पीएम मोदी जिस गुजरात मॉडल को पूरे देश में बढ़ा चढ़ाकर दिखाते हैं, उसी गुजरात के 20 जिलों में पीने का पानी तक मुहैया नहीं है।

इस प्रेस कांफ्रेंस को अखिलेश यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में गठबंधन संविधान और देश के संस्थानों पर हमला करने वालों को सबक सिखाएगा और चुनाव में जीत हासिल करेगा। उन्होंने पुलवामा हमले को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि यह बात समझ से परे हैं कि आखिर कैसे एक गाड़ी आई और उसने सुरक्षा बलों के बस को टक्कर मार दी। उन्होंने पुलवामा हमले की हाई प्रोफाइल जांच की मांग की।

[wpvideo 5QUd9fR7]

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.