Categories: IndiaNews

कांग्रेस-‘आप’ का योगी सरकार से सवाल, नोएडा के पार्कों में नमाज पर लगा बैन, RSS की शाखा पर कब लगेगी रोक?

आम आदमी पार्टी ने सार्वजनिक स्थलों पर श्रीमद् भागवत कथा और नमाज पढ़ने जैसे धार्मिक कार्यक्रम पर रोक लगाने पर सवाल खड़ा किया है।

आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार से पूछा है कि सरकार पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगाने पर प्रतिबंध कब लगाएगी।

आप के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रीमद् भागवत कथा व नमाज पढ़ने जैसे धार्मिक कार्यक्रम को सार्वजनिक जगहों पर किए जाने पर रोक लगा रही है, जबकि पूजा, प्रार्थना, इबादत हमें मानवीय संवेदनाओं और आपसी सौहार्द का पाठ सिखाती है। वह हिंसा के रास्ते पर नहीं ले जाती।

सभाजीत ने कहा कि प्रशासन ने नोएडा के एक पार्क में नमाज के बाद अब ग्रेटर नोएडा में जिला प्रशाशन ने श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को भी रोक दी है। उन्होंने योगी सरकार के इस फैसले को लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला व तानाशाही पूर्ण करार दिया।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले आयोजनों के प्रति कोई नियम लाना चाहती है तो वह नियम सभी धर्मों और संस्थाओं पर समान रूप से लागू होना चाहिए और सबसे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पार्कों में लगने वाली शाखाओं पर भी तत्काल प्रतिबंध लगाना चाहिए।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सत्ता के लिए भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाती है। सत्ता मिलने पर धार्मिक आयोजन पर रोक लगाती है, जो पूरी तरह से गलत है। पार्टी इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।

वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी आपत्ति जताई। पार्टी ने पूछा है कि नोएडा के पार्कों में योगी सरकार ने नमाज पढ़ने पर तो बैन लगा दिया, लेकिन आरएसएस की शाखाओं पर वो कब बैन लगाएगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.