Blog

विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस को फिर से जिंदा कर दिया, बीजेपी सोचने को हुई मजबूर

महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनाव के नतीजों और कई राज्यों के उपचुनाव के नतीजों ने कांग्रेस को फिर से जिंदा कर दिया। महाराष्ट्र में कांग्रेस भले ही चौथे नंबर पर रही हो, लेकिन हरियाणा में कांग्रेस दूसरी सबसे पार्टी के रूप में सामने आई है।

इन दोनों ही प्रदेशों में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले विधानसभा चुनाव से बेहतर हुआ है। दोनों ही प्रदेशों में कांग्रेस की सीटें भी बढ़ी हैं और वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को करीब 102 सीटें मिलती नजर आ रही है। जो पिछले विधानसभा चुनाव से 17 ज्यादा हैं। बात सिर्फ कांग्रेस की करें तो पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 42 सीटें मिली थीं। जबकि इस बार रुझानों के हिसाब से 46 सीटें मिलती नजर आ रही है। वहीं हरियाणा में कांग्रेस के खाते में 31 सीटें आई हैं, जो पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 16 ज्यादा हैं।

वोट प्रतिशत भी बढ़ा

दोनों ही प्रदेशों में कांग्रेस का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। सिर्फ पांच महीने पीछे जाएं जाकर लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखें तो हरियाणा में 2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 58 फीसदी वोट मिले थे। जबकि 5 महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में वोट फीसदी 36% हो गया है यानी बीजेपी का वोट पर्सेंट 22 फीसदी तक गिर गया है। उधर, महाराष्ट्र में 2014 विधानसभा में गठबंधन के दलों को 47.6% वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव में 51% वोट मिले। जबकि इस विधानसभा चुनाव में वोट शेयर घटकर 42 फीसदी रह गया। यानि करीब 9%  का नुकसान हुआ है।

नहीं चले बीजेपी के मुद्दे

इन दोनों ही प्रदेशों में बीजेपी के चुनावी मुद्दे भी उसे प्रचंड जीत नहीं दिला सके। बजेपी ने धारा 370 खत्म करने, तीन तलाक और राष्ट्रवाद जैसे मुद्दे उठाए। उधर, यहां कांग्रेस समेत दूसरे विपक्षी दलों ने बेरोजगारी, किसान, भ्रष्टाचार और अर्थव्यवस्था पर मौजूदा भाजपा सरकारों को घेरा।

उपचुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन

बिहार विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। 5 में से RJD को 2, JDU को 1, AIMEM को 1 और एक पर निर्दलीय को जीत मिली है। राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस को एक और एक सीट आरएलपी के खाते में गई है। पंजाब की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी ने 3 और शिरोमणि अकाली दल ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है। पुडुचेरी उपचुनाव में कामराज नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ए जॉन कुमार ने जीत हासिल की है। वहीं सबसे बड़े राज्य यूपी में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ने पर खुशी जताई है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 weeks ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

3 weeks ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

3 weeks ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

3 weeks ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

2 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

2 months ago

This website uses cookies.