Blog

पीएम मोदी ने हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर क्या कहा?

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों से ये साफ हो गया है कि दोनों ही राज्यों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिला है। पार्टी वहां सरकार बनाने जा रही है।

हरियाणा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में सामने आई है। रुझानों में बीजेपी को 40 सीटे मिलने की उम्मीद है। दोनों ही जगहों पर बीजेपी के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताई है। पीएम मोदी ने जीत की बधाई बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और पार्टी कार्यकर्ताओं को दी। इसके साथ ही इस भरोसे के लिए दोनों ही राज्यों की जनता का शुक्रिया अदा किया है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों प्रदेशों में मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र जी और मनोहर जी का भी पहला ही अनुभव था। यह दोनों पहले कभी किसी सरकार में मंत्री भी नहीं थे। पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों ही राज्यों में बीजेपी को बहुमत मिला था। दोनों मुख्यमंत्रियों ने उनकी टीम ने 5 साल तक दोनों राज्यों की सेवा की। ईमानदारी के साथ राज्य के विकास के लिए जनता की भलाई के लिए कार्य करते रहे। उसी का नतीजा है कि आज जनता ने उन पर विश्वास जताया है।

चुनाव के नतीजों पर बीजेपी अध्यक्ष और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने जीत पर दोनों ही राज्यों की जनता का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा सेना गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रहे हैं। हरियाणा में गत विधानसभा चुनावों में हमने 3 फीसदी की बढ़ोतरी की है और सबसे बड़े दल बन कर उभरे हैं। शाह ने कहा कि फडणवीस और खट्टर दोनों ही नेताओं ने जीरो करप्शन वाली सरकार देने का काम किया है। अमित शाह ने अपने संबोधन में मोदी 2.0 की भी तारीफ की।

दावों के मुताबिक नहीं आए नतीजे

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी भले ही सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है, लेकिन नतीजे उसके दावों के मुताबिक नहीं रहा। हरियाणा में बीजेपी ने 75 प्लस का दावा किया था। जबकि नतीजों में पार्टी को सिर्फ 40 सीट ही मिली। पिछले विधानसभा चुनाव से पार्टी की सीटें घट गई हैं। वहीं महाराष्ट्र में भी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन जरूर किया, लेकिन उनता नहीं जितनी उम्मीद की जा रही थी। इस चुनाव में मन के मुताबिक प्रदर्शन नहीं होने की एक हताशा भी कहीं ना कहीं आज पीएम मोदी और अमित शाह पर दिखी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.