फोटो: सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव में सभी दलों के नेता चुनाव प्रचार में जी जान से जुटे हुए हैं। जनता को अपने पाले में कैसे किया जाए उसके लिए उम्मीदवार हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कांग्रेस नेता और पार्टी के उम्मीदवार आरपीएन सिंह की एक तस्वीर समामने आई है, जिसमे वो पकौड़ा तलते और जलेबी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये तस्वीर कुशीनगर के होरलापुर गांव की है। जहां मेला लगा हुआ। आरपीएन सिंह भी इस मेले में पहुंचे थे।
मेले में घूमते हुए आरपीएन सिंह अचानक पकौड़ा वाले की रेहड़ी पर पहुंचे और पकौड़ा तलने वाले से कहा कि लाओ मैं पकौड़े तलता हूं। रेहड़ी वाला एक बार को तो भौचक्का रह गया, हालांकि उसने नेता जी को मना नहीं किया। जैसे ही मौका मिला कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह पकौड़े तलने शुरू कर दिए। पकौड़ा तलने के साथ ही उन्होंने जलेबी भी बनाई। इस बीच मेले में रेहड़ी के आसपास भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई आरपीएन सिंह को पकौड़े तलते हुए देख रहा था और उनकी तारीफ कर रहा था।
कुछ लोगों ने पीएम मोदी के उस बयान से इस पूरे घटनाक्रम को जोड़ दिया, जिसमें पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पकौड़ा तलना भी एक रोजगार है। दरअसल पीएम मोदी से सवाल पूछा गया था कि देश में बेरोजगारी है। ऐसे में उनकी सरकार रोजगार देने के लिए क्या कद उठा रही है। जिसके जवाब में उन्होंने यह बात कही थी। हालांकि बाद में कांग्रेस समेत कई लोगों उनके बयान पर मजे लिए थे और कहा था कि रोजगार देने में असफल मोदी सरकार अब पकौड़ा तलने को भी रोजगार से जोड़ रही है।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.