कांग्रेस के दिग्गज नेता जयपाल रेड्डी का निधन

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी नहीं रहे। हैदराबाद के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वो बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे और हाल में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जयपाल रेड्डी के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर है। उनकी गिनती पार्टी के कद्दावर नेताओं में होती थी। वो अलग-अलग वक्त पर कई मंत्रालयों का कामकाज संभाल चुके थे। 15वीं लोकसभा में उनके पास साइंस और टेक्नोलॉजी और अर्थ साइंस के मंत्रालयों का प्रभार था। जबकि 1998 में इंद्र कुमार गुजराल की कैबिनेट में वो सूचना और प्रसारण मंत्री थे। 2009 के लोकसभा चुनावों में जयपाल रेड्डी चेवेल्ला लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे।

मनमोहन सिंह के दोनों कार्यकाल में रहे मंत्री

जयपाल रेड्डी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दोनों कार्यकाल में मंत्री रहे। यूपीए-1 में वह शहरी विकास मंत्री थे। जबकि यूपीए-2 में उनके पास शहरी विकास मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की भी जिम्मेदारी थी। आपको बता दें कि जब इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लागू की थी तो जयपाल रेड्डी ने 1977 में कांग्रेस पार्टी छोड़कर जनता पार्टी का रुख कर लिया था। उन्होंने इंदिरा गांधी के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा था। यहां तक जयपाल रेड्डी ने इंदिरा गांधी के खिलाफ 1980 में चुनाव भी लड़ा था। हालांकि वो हार गए थे। 21 साल बाद 1999 उनकी कांग्रेस में वापसी हुई थी।

जयपाल रेड्डी का जन्म 16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मदगुल में हुआ था। हैदराबाद से अलग होकर अब यह तेलंगाना राज्य में आता है। उनके परिवार में 2 बेटे और एक बेटी भी है।

newsnukkad18

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.