Blog

कांग्रेस बोली- हमने कभी मोदी को नहीं कहा बुरा, बीजेपी करती है पूर्व प्रधानमंत्रियों को अपमानित

कांग्रेस का कहना है कि उसने पीएम नरेंद्र मोदी को बुरा नहीं कहा, बल्कि पीएम मोदी ने ही पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की कई बार कड़ी आलोचना की है।

कांग्रेस ने ये भी कहा कि अगर विपक्ष सरकार की सराहना करने लगे तो लोकतंत्र बर्बाद हो जाएगा। दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि मैंने ये भी पढ़ा है कि लोगों से पीएम को बुरा नहीं कहने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में लोगों के अपने विचार हैं।

उन्होंने कहा कि हम किसी को बुरा नहीं कहते, लेकिन इस तरह की आलोचना प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी), (बीजेपी अध्यक्ष) अमित शाह और अन्य बीजेपी नेताओं ने हमारे नेताओं के खिलाफ की है। आनंद शर्मा ने कहा कि ये जवाब पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के बयान के बाद आया है। इन नेताओं में शशि थरूर, अभिषेक मनु सिंघवी व जयराम रमेश शामिल हैं, जिन्होंने कहा है कि पीएम की हर मुद्दे पर आलोचना करना सही नहीं है।

केरल कांग्रेस के प्रमुख मुल्लापल्ली रामचंद्रन द्वारा थरूर को प्रधानमंत्री का समर्थन करने के लिए नोटिस भेजे जाने की तैयारी करने के सवाल पर शर्मा ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता। ये प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक और राज्य अध्यक्ष के बीच का मामला है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.