कश्मीर तो गया PoK भी भारत का होने वाला है, पाकिस्तान में शोर, अपने ही देश में निशाने पर पीएम इमरान

कश्मीर मुद्दे पर पूरी दुनिया का पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को साथ नहीं मिल रहा है। उलटे वो अपने देश में ही निशाने पर आ गए हैं।

पाकिस्तान को अब ये डर सता रहा है कि कहीं पीओके भी उनके कब्जे से न निकल जाए। जम्मू-कश्मीर से 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की जान आफत में आ गई है। आपने ही देश में इमरान निशाने पर आ गए हैं। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने पीएम इमरान पर बड़ा हमला बोला है। पाकिस्तान में मीडिया से बात करते हुए इमरान खान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भारत को धमकी देते थे कि उनसे कश्मीर छीन लेंगे, लेकिन इमरान खान की सरकार में हालात ऐसे बन गए हैं कि हमें मुजफ्फराबाद बचाना मुश्लिकल दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि मुजफ्फराबाद पीओके की राजधानी है।

बिलावल भुट्टो इमरान खान और पाकिस्तान की फौज पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरान खान की सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। उन्होंने कहा कि पहले कोई भी हुकूमत इतनी विफल नहीं हुई, जितनी की इमरान खान की सरकार हुई है। भुट्टो ने कहा कि इमरान खान की सरकार ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दी, उसे देश ने सहन कर लिया। भुट्टों ने कहा कि इमरान सोते रहे और मोदी ने कश्मीर छीन लिया।

गौरतलब है कि मुजफ्फराबाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की राजधानी है। कहा जाता है कि मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान ने नाम का प्रधानमंत्री बैठा रखा है। पीओके का पीएम पाकिस्तान के हुक्मरानों और सेना के जनरलों के आदेश पर ही काम करता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.