देश में कोरोना लॉकडाउन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को दिल्ली की सड़कों पर उतरे और अपने घर पैदल जा रहे प्रवासी मजूदरों से मुलाकात की और उनका हाल जाना।
राहुल गांधी शनिवार शाम दिल्ली के सुखेदव विहार इलाके के फ्लाईआवेर के पास पहुंचे और वहां पैदल अपने जाते समय कुछ देर के लिए फुटपाथ पर बैठे मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने सामाजिक दूरी का भी पूरा खयाल रखा।
राहुल गांधी ने करीब एक घंटे तक मजदूरों से बातचीत की और उनका हालाचाल जाना। मजदूरों ने बताया कि बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने सभी मजदूरों को मास्क, खाना और पानी दिया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से गाड़ियां मंगवाईं और मजदूरों को घर तक भेजने का इंतजाम करवाया। दिल्ली कांग्रेस के नेता अनिल चौधरी ने बताया कि सभी मजदूरों को गाड़ियों से रवाना कर दिया गया। हालांकि इस दौरान खबर आई कि पुलिस ने एक गाड़ी में सिर्फ दो लोगों को भेजने की अनुमति दी, फिर भी सभी मजदूरों के लिए गाड़ियों का इंतजाम करा लिया गया।
इस दौरान ये भी खबर आई कि राहुल गांधी ने जिन मजदूरों से मुलाकात की उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कोशिशों के बाद पुलिस ने मजदूरों को जाने दिया। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने मजदूरों को हिरासत में लेने की खबर को गलत बताया। पुलिस के मुताबिक नियमों के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बुलाई गाड़ियों में मजदूरों को बैठाकर उनके घर के लिए रवाना किया गया। किसी भी मजदूर को हिरासत में नहीं लिया गया है। नीचे आप तस्वीरें देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
This website uses cookies.