कोरोना: उत्तराखंड के इस जिले में दाने-दाने को तरसे हजारों गरीब! शासन आदेश के बावजूद नहीं मिल रहा राशन

उत्तराखंड में कोरोना महामारी के दौरान गरीब लोगों को खाद्यन्न की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी सस्ते गल्ले से खाद्यन्न आपूर्ति करने की व्यवस्था की गई है।

अल्मोड़ा जिले में कई राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाने से हजारो परिवार सरकार की इस योजना के लाभ से  वंचित हो गए हैं। ताड़ीखेत ब्लाक के ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय, बीपीएल, एपीएल परिवारों को सस्ते गल्ले से खाद्दान्न उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, लेकिन ताड़ीखेत ब्लाक के 5 हजार परिवारों का राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होने के कारण वह यह खाद्यन्न सामग्री नही ले पाए हैं। उनका कहना है इनमें अंत्योदय और बीपीएल कार्ड धारक परिवार हैं, जिनका अभी तक ऑनलाइन नहीं हो पाया है। वही उनका है कि उनके क्षेत्र में एपीएल परिवारों को 10 किलो चावल, 10 किलो आटा भी नही बंट पाया है। उनके द्वारा इस मामले को प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। वैसे अगर एक ब्लॉक में ये हाल है तो पूरे अल्मोड़ा में कितने लोग इस मुश्किल घड़ी में अनाज से वंचित होंगे इसका अंदाजा आप सहज ही लगा सकते हैं।

एसडीएम सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि उनको भी कई जगहों से अंत्योदय और बीपीएल राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं होने की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा जिले में अंत्योदय और बीपीएल राशन कार्ड को ऑनलाइन करने टारगेट पूरा कर लिया गया है, अब सिर्फ एपीएल राशन कार्ड ही ऑनलाइन किए जाएगे। उन्हें ये सूचना मिली है कि कई विकासखंडों में बीडीओ द्वारा लिमिट से ज्यादा गैर पात्रों के अंत्योदय और बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं, जिसकी जांच चल रही है, जांच में दोषी बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(अल्मोड़ा से हरीश भंडारी की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.