राजस्थान के अलवर में मॉब लिचिंग के शिकार हुए पहलू खान के आरोपियों को निचली अदालत ने दो दिन पहले बरी किया था। अब कोर्ट के इसी फैसले पर सवाल उठाकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुरी फंस गई हैं।
प्रियंका गांधी के खिलाफ बिहार के मुजफ्फरपुर में केस दर्ज हो गया है। आपराधिक मामला वहां की सीजेएम कोर्ट में वकील सुधीर ओझा की ओर से दर्ज कराया गया है। प्रियंका गांधी के खिलाफ वकील सुधीर ओझा ने धार्मिक उन्माद फैलाने और लोअर कोर्ट के फैसले का अवमानना करने के आरोप में परिवाद पत्र दर्ज कराया है।
अदालत ने सुधीर ओझा का परिवाद पत्र स्वीकार कर लिया है। केस की अगली सुनवाई 26 अगस्त को होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया था। जसमें उन्होंने लिखा, ”पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में लोअर कोर्ट का फैसला चौंका देने वाला है।”
निचली अदालत से सभी आरोपियों के बरी होने पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”राजस्थान सरकार की लापरवाही और निष्क्रियता की वजह से सभी 6 आरोपी निचली अदालत से बरी हो गए। यह अतिदुर्भाग्यपूर्ण है।”
क्या है मामला?
गौ तस्करी के शक में भीड़ ने पहलू खान की पिटाई कर दी थी। इजसे बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान 3 अप्रैल 2017 को उनकी मौत हो गई थी। अब दो साल इस केस में अलवर सेशन कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाया।
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
This website uses cookies.