टीम इंडिया को मिला विराट कोहली की पसंद का कोच

टीम इंडिया को अगला कोच मिला गया है। मौजूदा कोच रवि शास्त्री को ही दोबारा भारतीय टीम का कोच चुन लिया गया है। 57 साल के रवि शास्त्री 2021 तक अपने पद पर बने रहेंगे।

लंबी कवायद के बाद क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने रवि शास्त्री के नाम पर मुहर लगाई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम इंडिया के अगले मुख्य कोच के नाम की घोषणा की।

आपको बता दें कि मुख्य कोच के लिए 6 नामों का चयन किया गया था। जिसमें मौजूदा कोच रवि शास्त्री का भी नाम शामिल था। शास्त्री के दो और पूर्व भारतीय क्रिकेटर लालचंद राजपूत और रॉबिन सिंह का नाम शामिल था। कपिल देव के नेतृत्व वाली CAC की पहली पसंद रवि शास्त्री बने। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली की भी पहली पसंद रवि शास्त्री ही थे।

आपको बता दें कि हेड कोच के इंटरव्यू के लिए लालचंद राजपूत, रॉबिन सिंह और माइक हेसन उपस्थित हुए। वहीं रवि शास्त्री समेत दो दावेदार स्काइप (SKYPE) के जरिये जुड़े थे। क्रिकइंफो के मुताबिक शॉर्टलिस्ट किए गए 6 में से 5 ही उम्मीदवार बचे थे। फिल सिमंस पहले ही रेस से बाहर हो गए।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.