Categories: IndiaNews

इलाहाबाद कुंभ पर मंडराया आतंकी साया, मेले में आने वाले 15 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा बड़ी चुनौती

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में होने वाले कुंभ से पहले आतंकी हमले की साजिश की गुप्त सूचना मिली है। सूचना के बाद शनिवार को प्रयागराज में एटीएस की टीम ने डेरा डाल दिया है।

आईजी (यूपी एटीएस) असीम अरुण के मुताबिक, यूपी एटीएस ने पूर्व में आतंकियों के जो मॉड्यूल तोड़े थे, उनसे पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ कि आतंकी बड़े धार्मिक आयोजनों पर हमले की योजना बना रहे हैं। इसके बाद यूपी एटीएस ने कुंभ मेले में एनएसजी, यूपी पुलिस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर काम शुरू कर दिया है।

आईजी ने बताया कि एटीएस के ब्लैककैट कमांडो दस्ते ने प्रयागराज कुंभ मेले में मॉकड्रिल के साथ ही मोर्चा संभाल लिया है। पूर्व में यूपी एटीएस द्वारा पकड़े गए आतंकियों से इस बात का खुलासा भी हुआ था कि बड़े धार्मिक आयोजनों पर उनकी हमले की योजना है। आईजी ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान एटीएस के प्रशिक्षित कमांडो पूरी तैयारी के साथ मेले की सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे।

उन्होंने ने कहा कि एटीएस दो स्तरों पर काम कर रही है। पहला यह कि सुरक्षा ऐजेंसियों की मदद से इनपुट मिलने पर किसी भी आतंकी मंसूबे को पहले ही नेस्तनाबूद किया जा सके और दूसरा कि किसी आतंकी हमले की स्थिति में प्रशिक्षित एटीएस कमांडो त्वरित कार्रवाई के तहत ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए हर वक्त तैयार रहेंगे।

प्रयागराज में 15 जनवरी से कुंभ मेला शुरू हो रहा है। इस मेले में देश और विदेश से 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। ऐसे में मेले की सुरक्षा-व्यवस्था सुरक्षा एजेंसियों और राज्य सरकार के लिए भी बड़ी चुनौती होगी।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.