Categories: IndiaIndia NewsNews

‘जनाक्रोश’ रैली के जरिए अखिलेश यादव को अपनी ताकत दिखाएंगे शिवपाल !

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव की रविवार को लखनऊ में एक बड़ी रैली है। जिसमेंं 4-5 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। इस रैली के जरिए शिवपाल शक्ति प्रदर्शन करेंगे।

समाजवादी पार्टी से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की रविवार को लखनऊ के रामाबाई रैली स्थल में एक बड़ी रैली है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का गठन करने वाले शिवपाल इस रैली के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेंगे। नई पार्टी बनाने के बाद शिवपाल की ये पहली बड़ी रैली है। इस रैली के जरिए शिवपाल समाजवादी पार्टी के उपेक्षित नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश करेंगे।

[wpvideo 8iKUWUxM]

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। ऐसे में शिवपाल यादव की कोशिश समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ लाने की है। पार्टी के प्रवक्ता दीपक मिश्र ने इस रैली के बारे में बताया, ‘यह रैली पार्टी के लिए एक लॉन्च पैड साबित होगी और इससे लोगों को अंदाजा हो जाएगा कि उनके सामने सूबे की सियासत में एक मजबूत विकल्प उत्पन्न हो गया है। इस रैली में समावादी पार्टी के कई नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

फोटो: न्यूज नुक्कड़

रैली से पहले लखनऊ के लोहिया पथ और रैली स्थल को पोस्टरों से पाट दिया गया है। शिवपाल यादव ने खुद तैयारयों को जायजा लिया। रैली में करीब 4-5 लाख लोगों के आने की उम्मीद है। रैली का मुख्य एजेंडा होगा किसान आयोग का गठन जिससे किसान अपनी फसल का मूल्य खुद तय कर सकें। इसके अलावा महिला सुरक्षा, भ्रष्टचार पर लगाम समेत कई मुद्दे हैं। रैली को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतेजाम किए गए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.