Blog

भारत को मिला पहला राफेल लड़ाकू विमान, फ्रांस में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भरी उड़ान, देखें तस्वीरें

भारत को फ्रांस से पहला राफेल लड़ाकू विमान मिल गया है। 36 राफेल विमानों में से एक विमान को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने फ्रांस के मेरिग्नैक में प्राप्त किया।

राजनाथ फ्रांस के तीन दिवसीय दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मेरिगनैक में दसॉल्ट एविएशन के एक संयत्र से पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त किया। इस मौके पर कंपनी के सीईओ एरिक ट्रैपियर और फ्रांस के रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले मौजूद थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मेरिग्नैक राफेल विमान प्राप्त करने के साथ ही एक राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। जी-सूट में राजनाथ सिंह दो सीटों वाले राफेल विमान के एक प्रशिक्षण संस्करण के कॉकपिट में बैठे। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने उन्हें सुरक्षा बेल्ट बांधने में मदद की। उन्होंने कॉकपिट से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।

मल्टी-रोल विमान ने दसॉल्ट एविएशन के संयंत्र के पास एक हवाईपट्टी से भारतीय समयानुसार शाम 7.24 बजे उड़ान भरी, जो लगभग 30 मिनट की थी। इस उड़ान को दसॉल्ट एविएशन के मुख्य परीक्षण पायलट फिलिप डुकाटू ने उड़ाया। राजनाथ ने पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद शस्त्र पूजन किया।

भारत ने फ्रांस और दसॉल्ट के साथ 36 राफेल विमान के लिए एक अंतर-सरकारी समझौता किया है। इन विमानों की कीमत 59,000 करोड़ रुपये है। पहले चार विमानों की खेप मई 2020 तक भारत पहुंच जाएगी।

इसे भी पढ़ें: राफेल की गड़गड़ाहट से कांपेगा दुश्मन, ये है इसकी खासियत

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.