Blog

राजनीति क्यों छोड़ना चाहती हैं JNU की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद?

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्र नेता और जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट की नेता शेहला राशिद ने राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है।

शेहला ने 7-8 महीने पहले ही पूर्व IAS शाह फैसल की पार्टी जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट को ज्वॉइन किया था। शेहला का कहना है कि कश्मीरियों के साथ हो रहे बर्ताव को वो बर्दाश्त नहीं कर सकती हैं। आपको बता दें कि शेहला ने ऐसे वक्त में राजनीति छोड़ने का फैसला किया है जब जम्मू-कश्मीर में BDC के चुनाव होने वाले हैं।

शेहला राशिद ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार अब प्रदेश में चुनाव कराकर पूरी दुनिया को ये बताने की कोशिश करेगी कि घाटी में लोकतंत्र है, लेकिन असल में यहां जो चल रहा है वो लोकतंत्र की हत्या है। बता दें कि शेलहा राशिद के खिलाफ हाल ही में कथित रूप से सैन्य कार्रवाई की गलत सूचना ट्वीट करने पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया था। खुद के खिलाफ दर्ज किये गये केस को उन्होंने तुच्छ राजनीति से प्रेरित बताते हुए उन्हें चुप कराने की कोशिश बताया था।

जम्मू-कश्मीर में कब हैं BDC चुनाव?

जम्मू-कश्मीर में ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल यानि BDC के चुनाव होने हैं। 316 में से 310 ब्लॉक्स के लिए मतदान 24 अक्टूबर को होना है। मतदान सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक होगा। वोटों की गिनती उसी दिन दोपहर 3 बजे शुरू होगी। 24 अक्टूबर को ही रिजल्ट भी आ जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.