Blog

दिल्ली: ये है ‘आप’ की जीत के 5 ‘प्रयोग’, बीजेपी की हार के 5 ‘संयोग’!

दिल्ली की जनता ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर भरोसा किया है। रुझानों में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिलती नजर आ रही, जबकि बीजेपी 8 सीट पर सिमट गई है।

वहीं कांग्रेस इस बार भी खाता नहीं खोल पाई। अरविंद केजरीवाल तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। आपको बताते हैं कि वो कौन सी 5 वजह है जिसकी वजह से संभवता AAP की जीत पक्की हुई है और बीजेपी की हार की 5 प्रमुख वजह।

आम आदमी पार्टी की जीत की 5 वजह

आम आदमी पार्टी का पॉजिटिव कैंपेन उसकी जीत की पहली बड़ी वजह बनी। दूसरी वजह बनी उसके लोकल मुद्दे। केजरीवाल ने दूसरी पार्टियों की तरह मुद्दों को नेशनल नहीं होने दिया। वो दिल्ली के मुद्दों पर ही बात करते रहे। तीसरी वजह रही जनता को दिए उनकी सरकार के फायदे। 200 यूनिट तक फ्री बिजली, मुफ्त पानी, मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी स्कूल को बेहतर करना ये सभी ‘आप’ के पक्ष में गए और इस बड़ी जीत की प्रमुख वजह बनी। चौथी वजह रही केजरीवाल का सॉफ्ट हिंदुत्व। जब उन पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगा तो उन्होंने खुद को बजरंगबली का भक्त बताया। एक चैनल से बात करते हुए उन्होंने हनुमान चालिसा के कुछ अंश पढ़ कर भी सुनाए। केजरीवाल का ये वीडियो काफी वायरल भी हुआ।

पांचवी वजह रही आम आदमी पार्टी के चुनावी वायदे। पिछली बार की तरह ही इस बार केजरीवाल ने कई वायदे किए हैं। पिछली सरकार में जिस तरह से उन्होंने काफी हद तक चुनावी वायदों को पूरा किया इससे जनता को उम्मीद है कि आगे भी वो वायदों को पूरा करने की कोशिश करेंगे यही वजह रही इस बार भी दिल्ली की जनता ने केजरीवाल पर भरोसा जताते हुए प्रचंड जीत दी है।

बीजेपी के 5 ‘प्रयोग’, जो हार की वजह बनी!

निगेटिव कैंपेन बीजेपी की हार की पहली और बड़ी वजह बनी। जबकि दूसरी वजह रही उसका प्रयोग। लोकल मुद्दों से दूर रहना ही बीजेपी की हार की दूसरी वजह बनी। बीजेपी के ज्यादातर नेताओं ने अपने चुनावी रैलियों में राष्ट्रीय मुद्दों को उठाया जिसका दिल्ली से कोई लेना-देना नहीं था। ये भी उसकी हार की बड़ी वजह बनी। जिस तरह से बीजेपी ने आखिरी वक्त में दिल्ली के चुनाव को शाहीनबाग, पाकिस्तान बनाया उससे लोगों में निगेटिव छवि बनी। ये हार की तीसरी बड़ी वजह बनी।

चौथी वजह बनी दिल्ली बीजेपी के पास कोई चेहरा नहीं था। बीजेपी इस चुनाव में भी मोदी के नाम पर वोट मांगती दिखी। जबकि ये सभी को पता है कि पीएम मोदी दिल्ली के सीएम नहीं बनने जा रहे हैं और कोई मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं होना बीजेपी की हार की चौथी बड़ी वजह बनी। पांचवी बड़ी वजह रही व्यक्तिगत होना। बीजेपी के कई नेताओं ने इशारों-इशारों में व्यक्तिगत टिप्पणियां की। ये भी हार की वजह बनी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

6 days ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

6 days ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 week ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 week ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

1 week ago

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 40 घायल पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बिहार जा रही बस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…

1 week ago

This website uses cookies.