Categories: IndiaNews

दिल्ली: ‘आप’ ने 6 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, कांग्रेस से गठबंधन पर नहीं बनी बात

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटो में से 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरों पर भी विराम लगा दिया है।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर शनिवार को दिल्ली के पार्टी कार्यालय में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। हलांकि इस दौरान पार्टी की तरफ से पश्चिमी दिल्ली से किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई।  बताया जा रहा है कि इस सीट पर भी पार्टी जल्द ही उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगी।

6 सीटों पर ये हैं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार:

    • पूर्वी दिल्ली से आतिशी
    • उत्तर पश्चिम दिल्ली से गुग्गन सिंह
    • नई दिल्ली से बृजेश गोयल
    • चांदनी चौक लोकसभा सीट से पंकज गुप्ता
    • उत्तर पूर्वी दिल्ली से दिलीप पांडेय
  • दक्षिणी दिल्ली से राघव चड्ढा

उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करते हुए गोपाल राय ने कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से दो बार प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने कहा कि पहले बैठक में राहुल गांधी ने मना किया और उसके बाद शुक्रवार को शीला दीक्षित ने गठबंधन से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित ने जिस तरह से मना किया उसके बाद हमारे सामने दूसरा कोई विकल्प नहीं बचा था। गोपाल राय ने कहा कि हम कांग्रेस के साथ गठबंधन चाहते थे, कांग्रेस की तरफ से आगे कोई प्रस्ताव आएगा तो उस पर गौर किया जाएगा।

इससे पहले खबरे थीं कि आम आदर्मी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है। कांग्रेस ने इस पर विचार भी किया था। खबरों के मुताबिक, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने गठबंधन पर चर्चा करने के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की आपात बैठक बुलाई थी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में नेताओं के बीच कोई आपसी सहमति नहीं बनी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.