झारखंड में राहुल गांधी स्थानीय रंग में नजर आए। राहुल ने वहां महिलाओं के साथ परंपरागत डांस किया। इस दौरान उनके साथ कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को झारखंड के चुनावी दौरे पर रहे। अध्यक्ष के तौर पर ये उनका पहला झारखंड दौरा है। रांची पहुंचने पर राहुल गांधी का कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने स्वागत किया। यहां राहुल गांधी स्थानीय रंग में रंगे नजर आए। यहां स्थानीय आदिवासी महिलाओं के साथ उन्होंने डांस किया। यहां रांची में उन्होंने ‘परिवर्तन उलगुलान’ रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करने से पहले राहुल ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंडियन एयरफोर्स देश की रक्षा करती है, लेकिन मोदी सरकार ने सेना से 30 हजार करोड़ रुपये छीन लिया। मोराबादी ग्राउंड में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि राफेल सौदे में बड़ा घोटाला हुआ है और अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाल दिए गए हैं।
किसानों की कर्जमाफी को लेकर भी कांग्रेस अध्यक्ष मोदी सरकार पर बरसे। राहुल ने कहा ‘पीएम मोदी ने उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख रुपये का कर्जमाफ कर दिया, लेकिन छात्रों किसानों और दुकानदारों को कुछ नहीं दिया।’ कांग्रेस ने झारखंड के लोगों से वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो लोगों को न्यूनतम आमदनी की गारंटी देंगे। बीजेपी के खिलाफ लोगों को एकजुट करने के लिए कांग्रेस ने इस रैली में कई नेताओं को आमंत्रित किया था।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.