Categories: IndiaNews

स्पोर्ट्स अथॉरिटी में CBI ने जब भ्रष्टाचारियों पर कसा शिकंजा तो सरकार ने दी सफाई, कहा- हमारी शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने दिल्ली में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के दफ्तर में छापेमारी की है।

इस छापेमारी के दौरान सीबीआई की टीम ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के 4 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इसमें अथॉरिटी का निदेशक भी शामिल है। हालांकि, गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है। खबरों के मुतबाकि, खेल विभाग में हुए भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई की टीम ने ये कार्रवाई की है।

उधर, इस कार्रवाई के बाद सवाल उठने लगे हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली मोदी सरकार में आखिर कैसे भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा था और सरकार को इस बात की भनक तक नहीं लगी। सरकार पर सवाल खड़े किए जाने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इस पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की जानकारी के बाद सरकार ने खुद सीबीआई को इस बारे में जानकारी दी थी।

मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात की थी। यही वजह है कि जैसे ही हमने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कुछ अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त पाया तो इस बारे में हमने संबंधित एजेंसी को इस बात की सूचना दी, जिसके बाद इन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

अभी तो सीबीआई टीम ने छापेमारी और अधिकारियों की गिरफ्तारी की है। जब सीबीआई की टीम गिरफ्तार अधिकारियों से पूछताछ करेगी तो कई और राज़ से पर्दे उठेंगे। बताया जा रहा कि इस मामले में कुछ अधिकारियों की गिरफ्तारी हो सकती है।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

20 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.