Categories: IndiaNews

केजरीवाल की बेटी को अगवा करने की धमकी से हड़कंप, सीएम ऑफिस को मिला धमकी भरा ई-मेल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी को अगवा करने धमकी भरे ई-मेल से हड़कंप मच गया है। ये धमकी भरा ई-मेल मख्यमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।

मेल में सीएम केजरीवाल की बेटी को अगवा करने की धमकी दी गई है। सीएम आफिस ने इस धमकी की शिकायत दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से की है। खबरों के मुताबिक, सीएम ऑफिस को ये ई-मेल 9 जनवरी को मिला था। धमकी भरा मेल मिलने के बाद साइबर से पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही सीएम केजरीवाल की बेटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस धमकी से पहले सीएम केजरीवाल पर कई बार दिल्ली में हमले हो चुके हैं। बीते साल 20 नवंबर को केजरीवाल पर दिल्ली सचिवलय के अंदर हमला हुआ था। सचिवालय में मुख्यमंत्री के चैंबर के ठीक बाहर एक शख्स ने केजरीवाल पर अचानक से मिर्च पाउडर फेंक दिया था। इस हमले में केजरीवाल का चश्मा टूट गया था और उनकी आंखों में मिर्च पाउडर भी चला गया था। इस दौरान केजरीवाल के साथ धक्का-मुक्की भी की गई थी। केजरीवाल पर हमले के बाद हमलावर वहां से भागने की फिराक में था, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया था। हमलावर की पहचान अनिल कुमार शर्मा (40) के रूप में हुई थी।

केजरीवाल पर हमले के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज और प्रवक्ता राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया था। सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस का संदेश बिल्कुल साफ है कि कोई भी दिल्ली के सीएम पर हमला कर सकता है। इससे पहले सीएम केजरीवल पर स्याही भी फेंकी जा चुकी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

13 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.