मेट्रो में महिलाओं के मुफ्त सफर पर ‘मेट्रो मैन’ के सवाल का सिसोदिया ने जवाब दिया

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मेट्रो मैन ई श्रीधरन के महिलाओं के मट्रो में मुफ्त यात्रा करने के सवाल का जवाब दिया है।

श्रीधरन को भेजी चिट्ठी में सिसोदिया ने कहा ‘मुझे हैरानी के साथ ही आपकी चिट्ठी पर दुख भी है, जिसमें आपने मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का खर्च दिल्ली सरकार द्वारा उठाने के प्रस्ताव का विरोध किया है।’ इसके साथ ही सिसोदिया ने दिल्ली मेट्रो की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। सिसोदिया ने कहा है कि मेट्रो का तीसरा चरण पूरा होने के बाद इसकी राइडरशिप हर दिन 40 लाख यात्रियों की होगी, लेकिन DMRC कहती है कि औसतन राइडरशिप 25 लाख है। दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कि दिल्ली मेट्रो अपनी कुल क्षमता से महज 65 फीसदी ही काम कर रही है और ये एक कंपनी की गुणवत्ता और परफॉर्मेंस के लिए बेहद खराब है।

मनीष सिसोदिया ने मेट्रो के घाटे के पीछे बढ़े हुए किरायों का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो किसी भी सार्वजनिक यातायात माध्यमों में सबसे महंगी है। सिसोदिया ने दावा किया है कि दिल्ली सरकार के प्रपोसल के बाद मेट्रो में महिला यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे मेट्रो की क्षमता 90 फीसदी तक बढ़ जाएगी। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की सरकार मेट्रो को महिलाओं के लिए फ्री नहीं कर रही है, बल्कि DMRC से मेट्रो में यात्रा करने वाली महिलाओं के लिए टिकट बड़ी तादाद में एक साथ खरीद रही है। सिसोदिया के मुताबिक इससे महिलाओं को मेट्रो में सुरक्षित यात्रा का मौका मिलेगा।

आपको बता दें कि ई श्रीधरन ने मेट्रो में महिलाओं को मुफ्त यात्रा सुविधा को मेट्रो के लिए नुकसानदायक बताया। उन्होंने इसकी जगह पर छूट की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जमा करने की सलाह दी है। इसको लेकर ई श्रीधरन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.