Blog

ममता का ‘अहंकार’..मरीज़ हुए बेहाल..देशभर के अस्पतालों में हाहाकार

पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों की पिटाई का मामला शांत होता दिखाई नहीं दे रहा है। अस्पतालों में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल पांचवे दिन भा जारी है।

2 डॉक्टरों की पिटाई से नाराज़ NRS अस्पताल के जूनीयर डॉक्टर्स ने ममता की मीटिंग के ऑफर को भी ठुकरा दिया है। साथ ही डॉक्टर इस बात पर अड़ गए हैं कि ममता बनर्जी अब बिना शर्त माफी मांगे। हड़ताली डॉक्टरों का कहना कि जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलता उनका आंदोलन जारी रहेगा।

बंगाल में बिगड़े हालात पर बातचीत के लिए राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने खुद ममता को फोन किया, लेकिन ममता ने ना फोन उठाया और ना ही कोई जवाब दिया। खबरों के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने ममता बनर्जी को कई बार फोन करके बात करने की कोशिश की, लेकिन ममता ने बात नहीं की। इसके बाद केंद्र ने ममता को चिट्ठी लिखकर अपील की है कि वो खुद पहल कर हड़ताल को खत्म करवाने की कोशिश करें।

कोर्ट ने लगाई फटकार

इस पूरे मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सरकार से पूछा है कि डॉक्टरों से गतिरोध खत्म करने के लिए क्या कदम उठाए हैं? इसके साथ ही अदालत ने पूछा है कि डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए अब तक ममता सरकार ने क्या किया है? कोर्ट ने सात दिनों में ममता सरकार से जवाब मांगा है।

देशभर में हड़ताल से हाहाकार

पश्चिम बंगाल में अब तक 600 से ज्यादा डॉक्टर्स इस्तीफा दे चुके हैं। बंगाल से शुरू हुआ डॉक्टरों का आंदोलन अब पूरे देश में फैल चुका है। दिल्ली, मुबई, भोपाल, पटना, हैदराबाद समेत कई शहरों के डॉक्टर्स NRS के जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में हड़ताल पर चले गए हैं। दिल्ली के 14 बड़े अस्पतालों समेत कुल 18 अस्पताल के डॉक्टर्स शनिवार को हड़ताल पर हैं। इस बीच IMA ने 17 जून को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है। गनीमत ये है कि IMA की इस हड़ताल के दौरान अस्पतालों में सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.