वीडियो: DTC बस में लड़की ने किया हॉट डांस, स्टाफ पर गिरी गाज

दिल्ली के डीटीसी बस में एक लड़की का सपना चौधरी के गाने पर डांस करना बस के स्टाफ के लिए महंगा पड़ गया।

वीडियो वायरल होने पर डीटीसी मैनेजमेंट ने बस के एक स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। जबकि कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे बस के दूसरे स्टाफ को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। उससे पूछा गया है कि उसे नौकरी के क्यों ना निकाला जाए?

वायरल वीडियो 12 जुलाई का बताया जा रहा है। वीडियो 740 नंबर रूट पर चलने वाली बस में बनाया गया। जांच में सामने आया है कि ड्राइवर ड्यूटी के दौरान बस को उसके रूट पर ले जाने के बजाए जनकपुरी के सी-2 बी ब्लॉक में ले गया। बस को दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस के पास खड़ी कर दिया। इसी दौरान एक लड़की ने वीडियो बनाया, जिसमें बस का एक स्टाफ भी नजर आ रहा है। पहले लड़की ने वीडियो को बस के अंदर शूट किया। इसके बाद बस के बाहर भी लड़की ने वीडियो बनाया। वीडियो में दिख रहा है कि लड़की गाने पर डांस कर रही है। जबकि गार्ड उसके साथ खड़ा है। वीडियो शूट करने के बाद लड़की ने वीडियो को सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद वीडियो वायल हो गया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.