एक्ट्रेस तापसी पन्नू उन अभिनेत्रियों में शुमार जो हाजिर जवाबी के लिए जानी जाती हैं। अक्सर देखा जाता है कि तापसी पन्नू अपनी हाजिर जवाबी से ट्रोलर्स का मुंह बंद कर देती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
एक ट्रोल को बेबी फिल्म की इस अभिनेत्री ने ट्विटर पर करारा जवाब दिया है। दरअसल कुछ दिन पहले तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को सस्ती कॉपी कहा था। इसी पर तंज कसते हुए एक ट्विटर यूजर ने तापसी को सस्ती अभिनेत्री कह कर तंज कसा। यूजर्स को तापसी ने भी ट्विटर पर जवाब दिया। इसके बाद कई और ट्विटर यूजर्स भी एक्ट्रेस के सपोर्ट में आ गए।
यूजर्स ने ट्विटर पर लिखा, ‘’तुम एक सस्ती एक्टर हो। तुम्हारी मानसिक स्थिति सही नहीं है।‘’ जवाब में तापसी ने लिखा, ‘’ओके सर, आप कब मुझे थेरेपी सेशंस देंगे। मोलभाव में भी बता दें कि मुझे महंगा एक्टर कैसे बनना होगा। महंगाई तो मेरे में भी होना चाहिए।‘’
तापसी के इस ट्वीट के बाद कई लोगों ने उनके पक्ष में लिखा। एक यूजर ने लिखा, ‘’उन्हें पीछे छोड़ दो तापसी, ये कभी नहीं बदल सकते। आप एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं।‘’ इसके जवाब में तापसी ने लिखा कि वो ये लोग बहुत मजेदार हैं और वो इन लोगों को बदलना चाहती हैं।
आपको बता दें कि तापसी पन्नू की जल्द ही दो फिल्म रिलीज होने वाली है। वो सांड की आंख और मिशन मंगल में नजर आएंगी। सांड की आंख में तापसी के साथ अभिनेत्री भूमि पेडनेकर हैं। दोनों ने इस फिल्म में शूटर का किरदार निभाया है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.