शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों से दिल्ली पुलिस ने क्यों जोड़े हाथ?

दिल्ली के शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून खिलाफ प्रदर्शन जारी है। विरोध प्रदर्शन को एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है।

प्रदर्शन कर रहे लोग केंद्र की मोदी सरकार से सीएए वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। पूरी दुनिया में शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन की चर्चा हो रही है। हर रोज हजारों महिलाएं इस प्रदर्शन में हिस्सा ले रही हैं।

प्रदर्शन की वजह से पुलिस ने कालिंदी कुंज से बदरपुर जाने वाले मार्ग को बंद कर रखा है। एक महीने से ये मार्ग बंद है। अब पुलिस ने शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों से रास्ता खाली कराने की गुजारिश की है। पहले इस तरह की आशंका जताई जा रही थी कि पुलिस रास्ता खाली कराने के लिए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठा सकती है।

रास्ता खाली कराने के लिए कोर्ट में एक याचिका भी लगाई गई थी। याचिका पर फैसला देते हुए कोर्ट ने कहा था कि पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखते हुए इस रास्ते को खाली करने के लिए आगे बढ़े। कोर्ट का मतलब साफ था कि जोर जबरदस्ती से रास्ते को न खाली कराया जाए। शायद यही वजह है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से रास्ता खाली करने के लिए गुजारिश की है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.