उत्तराखंड के सपूत राजेंद्र सिंह नेगी की सलामत वापसी के लिए कोशिशें तेज, रक्षामंत्री और पीएम से मिले सीएम

उत्तराखंड के चमोली के रहने वाले गढ़वाल राइफल्स के जवान राजेंद्र सिंह नेगी की जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में तलाश जारी है।

राजेंद्र सिंह नेगी की अब तक कोई खबर नहीं मिली है। उन्हें तलाशने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। उत्तराखंड की सरकार भी इस कोशिश में जुटी हुई है कि किसी तरह से राजेंद्र सिंह नेगी को ढूंढा जाए। इसी कोशिश में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजनाथ सिंह से जम्मू-कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर गश्त के दौरान लापता हुए जवान राजेंद्र सिंह नेगी का पता लगाने के प्रयासों को तेज करने का आग्रह किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने के बाद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजेंद्र सिंह नेगी समेत कई अहम मुद्दों पर पीएम मोदी से चर्चा की।

बीते 8 जनवरी से राजेंद्र सिंह नेगी कश्मीर बॉडर से लापता हैं। गढ़वाल राइफल्स में तैनात राजेंद्र सिंह की ड्यूटी कश्मीर के गुलमर्ग में थी। 8 जनवरी के उनके लापता होने की खबर उनकी पत्नी को दी गई थी। राजेंद्र सिंह नेगी की पत्नी राजेश्वरी के पास गढ़वाल राइफल्स से फोन आया था। यूनिट के अधिकारियों ने बताया था कि हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी लापता हो गए हैं। उन्होंने बताया कि राजेंद्र बर्फ में फिसले थे, उसके बाद से लापता हैं। तभी से सेना लगातार जवान राजेंद्र को तलाश करने में जुटी हुई है, लेकिन अब तक उनकी कोई खबर नहीं लग पाई है। उधर, उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.