Blog

दिल्ली पुलिस Vs वकील: इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने खत्म किया धरना

दिल्ली में पुलिस और वकीलों के बीच शुरू हुआ बवाल काफी मान मनौव्वल के बाद चौथे दिन थम गया है। प्रदर्शनकारियों की सभी मांगों को मान लिया गया है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर सतीश गोलचा ने पुलिसकर्मियों से निवेदन किया कि वो अपनी ड्यूटी पर लौट जाएं। पुलिसवालों को आश्वासन दिया गया कि तीस हजारी कोर्ट में हुई हिंसा में जो भी पुलिसकर्मी घायल हुआ है उसे कम से कम 25 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इससे पहले गृह मंत्रालय ने मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।  जिसमें 3 नवंबर को कोर्ट के आदेश को संशोधित करने की मांग की गई थी। गृह मंत्रालय का कहना है कि 2 नवंबर को तीस हजारी कोर्ट में वकील और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद की घटनाओं पर यह आदेश लागू न किया जाए। आपको बता दें कि अदालत ने पुलिस को वकीलों के खिलाफ सख्ती न बरतने का आदेश दिया था।

बड़ी तादाद में मंगलवार को पुलिसकर्मीं ITO स्थित पुलिस मुख्यालय पर सुबह से ही जुटे रहे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में पोस्टर लिए थे, जिसमें लिखा था कि यहां कमजोर नेतृत्व नहीं, बल्कि किरण बेदी की जरूरत है। इसके साथ ही कई और स्लोगन लिखे बैनर को लेकर पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शन किया।

क्या है पूरा मामला?

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को और 4 नवंबर को साकेत कोर्ट और कड़कड़डूमा कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हुई थी। इसमें करीब 20 पुलिसकर्मी और कुछ वकील घायल हुए थे। तीस हजारी कोर्ट में में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद हुई फायरिंग में 2 वकीलों को गोली लगी थी। तीस हजारी कोर्ट के पार्किंग एरिया में पुलिस वैन और वकील की गाड़ी की टक्कर के बाद विवाद शुरू हुआ था। वकीलों ने हवालात में घुसने की कोशिश की थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले की न्यायिक जांच, दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड और घायलों के बयान दर्ज करने के निर्देश पुलिस कमिश्नर को दिए थे।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 week ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

4 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

4 weeks ago

This website uses cookies.