Categories: IndiaNews

दिल्ली वासियों के लिए राहत की खबर, सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

दिल्ली के लोगों के लिए राहत की खबर है। सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव से बातचीत के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल खत्म करने का ऐलान किया है।

सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर दो दिन से हड़ताल पर थे। अपनी मांग को लेकर डॉक्टरों ने प्रशासन से मुलाकात भी की थी। रविवार को दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के बेटे से डॉक्टरों की मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। पुलिस के मुताबिक, सफदरजंग थाने में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद के बेटे अक्ष्य रविवार को पेट दर्द में शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हेड कांस्टेबल के बेटे ने इलाज नहीं मिलने से नाराज होकर वहां मौजूद रेजिडेंट डॉक्टर की पिटाई कर दी थी। इस घटना के बाद गुस्साए रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं प्रभावित हो रही थीं।

आरोपों के मुताबिक, कांस्टेबल के बेटे की पिटाई से ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर बेहोश हो गया था। यहां तक कि डॉक्टर की नाक भी टूट गई थी। डॉक्टरों का ये भी आरोप है कि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। घटना के बाद डॉक्टरों ने एफआईआर दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने कहा कि हेड कांस्टेबल विजय और घटना के वक्त ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल को स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही मालमे के जांच के भी आदेश दिए गए हैं।

हड़ताल करने वाले रेजिडेंट डॉक्टर लगातार प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे, और अपनी मांग को लेकर अड़े हुए थे। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त सचिव के आश्वासन के बाद डॉक्टर माने हैं।

gurubhai121

Recent Posts

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

1 month ago

उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में RAM और हार्ड डिस्क चोरी का दावा, यूनियन ने की FIR की मांग

उत्तराखंड के जिला सहकारी बैंक से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बैंक…

1 month ago

गाजीपुर: रेवतीपुर स्कूल में भावुक विदाई, ऊषा पांडेय की सेवानिवृत्ति पर छलके जज़्बात

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रेवतीपुर पश्चिमी में…

1 month ago

गाजीपुर: लाठीचार्ज और उत्पीड़न के खिलाफ वकीलों का प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में वकीलों के साथ कथित उत्पीड़न और…

1 month ago

गाजीपुर: स्कूल-मंदिर के पास प्रस्तावित शराब दुकान पर बवाल, सेवराई में ग्रामीणों का विरोध

गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील के ग्राम सभा सेवराई में प्रस्तावित सरकारी अंग्रेजी शराब की…

3 months ago

अंबेडकर जयंती पर गाजीपुर में 10 बस्तियों में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार, 12 अप्रैल 2026 को…

3 months ago

This website uses cookies.