Categories: IndiaIndia NewsNews

कुंभ 2019: शाही स्नान के साथ शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा मेला

आज से तीन नदियों के संगम प्रायगराज में कुंभ की शुरुआत हो गई है। मंगलवार को मकर संक्राति के मौके पर पहले शाही स्नान के साथ ही कुंभ की शुरुआत हो गई है।

सुबह सवा 6 बजे से पहला स्नान हुआ। चार मार्च तक चलने वाले इस कुंभ में दूसरा शाही स्नान 4 फरवरी को मौनी अमावस्या के दिन और तीसरा शाही स्नान 10 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन होगा।

संगम तट पर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। दुनिया के कोने-कोने से करोड़ों हिंदू प्रयागराज में लगे आस्था के इस मेला के साक्षी बन रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। इस बार कुंभ 3200 हेक्टेअर से अधिक भूमि पर हो रहा है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती है। प्रशास ने बकायदा एक कंट्रोल सेंटर बनाया गया है जो 1200 सीसीटीवी के जरिए कुंभ मेले पर 24 घंटे नजर रखेगा।

आपको बता दें कि कुंभ मेला के दौरान 500 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Ram Yadav

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.