Blog

दिल्ली: नम आंखों से सुषमा को दी गई विदाई, लोधी रोड के शवदाह गृह में अंतिम संस्कार

पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली के लोधी रोड के शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

सुषमा स्वराज का 67 की उम्र में मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। बुधवार सुबह उनके घर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। पीएम मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई दिग्गजों ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पीएम मोदी, आडवाणी और राम गोपाल यादव समेत कई नेता अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए।

सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर उनके घर से बीजेपी मुख्यालय में रखा गया। जहां बीजेपी नेताओं की भारी भीड़ देखी गई। करीब दो घंटे बाद सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा बीजेपी मुख्यालय से शुरू हुई। सुषमा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। धीरे-धीरे सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर लोधी रोड के शवदाह गृह पहुंचा। इस दौरान सुषमा के चाहने वाले ये नारा लगाते रहे, ‘जब तक सूरज चांद रहेगा सुषमा तेरा नाम रहेगा।’

सुषमा का अंतिम संस्कार की रस्में उनकी बेटी बांसुरी ने पूरी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व अमित शाह और दूसरी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने स्वराज के अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

4 weeks ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

4 weeks ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.