Blog

जम्मू-कश्मीर में बकरीद की तैयारी को लेकर राज्यपाल ने दिया निर्देश

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 के बाद से वहां अब तक कई इलाकों में धारा 144 लागू हैं। कश्मीर में ज्यादातर बाजार और दुकानें बंद हैं।

अगले हफ्ते बकरीद है और जम्मू-कश्मीर में इसी की तैयारी को लेकर राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने निर्देश जारी किये हैं। इसके साथ ही मलिक ने 9 अगस्त यानि शुक्रवार के दिन जुमे की नमाज को लेकर भी निर्देश जारी किया है। राज्यपाल ने अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। मीटिंग में राज्यपाल ने बताया कि बकरीद के मौके पर वहां जानवरों को खरीदने के लिए कई जगहों पर मंडियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा राशन की दुकानों, मेडिकल स्टोर्स और खाने पीने की दुकानों को भी खोला जाए।

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों को लेकर भी निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरे शहरों में पढ़ रहे जम्मू-कश्मीर के जो छात्र बकरीद के मौके पर घर आना चाहते हैं उनकी मदद की जाए। इसके अलावा जो छात्र घर नहीं आ सकते हैं उनके लिए त्यौहार को आयोजित कराने के लिए नामित अधिकारी को एक-एक लाख रुपये दिए जाएं। इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस में टेलीफोन बूथ लगाए जाएं ताकि दूसरे राज्यों में पढ़ने वाले जम्मू-कश्मीर के छात्र अपने घर पर बात कर सकें।

सरकार घाटी में हालात को सामान्य करने कि लिए हर मुमकिन कोशिश में जुटी है। इसी सिलसिले में बुधवार को NSA अजित डोभाल शोपियां में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनके साथ खाना भी खाया। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद घाटी में बड़ी तादाद में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वहां के कई बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

1 month ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

1 month ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.