Categories: IndiaIndia NewsNews

ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों की खैर नहीं, अब कैमरे से कटेगा चालान !

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अगस्त 2019 तक राजधानी में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है। इस सिस्टम के तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में थ्री डी रडार तकनीक से लैस कैमरों को इंस्टाल किया जाएगा।

वैसे तो हर देश की तरह अपने यहां भी ट्रैफिक रूल्स हैं और उसी तहत लोगों को गाड़ियां चलानी होती है। लेकिन राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में ट्रैफिक रूल्स तोड़ना आम बात है, खास कर रेड लाइट क्रॉस करना। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती करते हुए दिल्ली पुलिस अब ऐसी तैयारी कर रही है कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान सीधा आपके मोबाइल पर पहुंचेगा। दरअसल विदेशों की तरह अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अगस्त 2019 तक राजधानी में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रही है। इस सिस्टम के तहत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में थ्री डी रडार तकनीक से लैस कैमरों को इंस्टाल किया जाएगा। शुरुआत में दिल्ली पुलिस ऐसे करीब 96 कैमरे दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लगाएगी। आप जैसे ही ट्रैफिक नियम को तोड़ेंगे ये कैमरे आपको पकड़ लेंगे और चालान सीधा आपके मोबाइल पर पहुंचेगा।

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस गेन्ट्री माउंटेड रडार बेस्ड ओवर स्पीड डिटेक्शन सिस्टम 100 जगहों पर लगाएगी। ये ऐसे सिस्टम हैं जिनमे लगे कैमरे एक साथ कई गाड़ियों की स्पीड डिटेक्ट कर सकतें हैं। ये ओवरस्पीड से चलने वाले वाहनों का चालान अपने आप काटकर सीधा मोबाइल में SMS के जरिये भेज दिया जाएगाॉ। ये कैमरे रात में भी काम करेंगे। बताया जा रहा है कि ये प्रोजेक्ट 27 करोड़ का है जो जुलाई 2019 में शुरू करने की तैयारी है।

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगस्त 2019 से ट्रैफिक पुलिस भी मॉडर्न हो जाएगी और ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह से तकनीक पर आधारित हो जाएगा। दिल्ली के बाद दूसरे शहरों में इस तरह के सिस्टम पर इंट्रोड्यूस किया जा सकता है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.