राज्यसभा में बहस के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा मुझे आतंकी घोषित कर दो, गृह मंत्री ने दिया ये जवाब

आतंकी गतिविधियों वाला UAPA बिल शुक्रवार को राज्यसभा से भी पास हो गया है। लोकसभा से विधेयक पहले ही पास हो चुका है।

अब ये राष्ट्रपति के पास जाएगा और उनकी दस्तखत के बाद ये बिल का रूप ले लेगा। राज्यसभा में बिल पास होने से पहले इस पस बहस हुई। विरोधी दलों ने बिल में संशोधन का विरोध किया।

बहस के दौरान कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर आतंकवाद से समझौता करने का आरोप लगाया और कहा कि मुझे ही आतंकी घोषित कर दो। जवाब में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दिग्विजय जी कह रहे हैं कि मुझे ही आतंकी घोषित कर दो। मैं भरोसा दिलाता हूं कि अगर आप कुछ नहीं करेंगे तो कुछ नहीं होगा।

बिल का विरोध क्यों?

दरअसल UAPA संशोधित बिल पर सरकार ने गैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल व्यक्ति विशेष को आतंकी घोषित करने का प्रावधान शामिल किया है। इसके तहत संदिग्ध को भी आतंकी घोषित किया जा सकेगा। विपक्ष इसी का विरोध कर रहा है। दिग्विजय ने कहा कि हमें बीजेपी की मंशा पर शक है। कांग्रेस ने कभी आतंकवाद से समझौता नहीं किया, इसीलिए यह कानून लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से समझौता बीजेपी ने किया। बीजेपी की ही सरकार ने पहले रुबैया सईद और फिर मसूद अजहर को छोड़ा था।

किसी व्यक्ति को आतंकी घोषित करने का आधार क्या होगा?

1. जो शख्स आतंकी घटना को अंजाम देगा या इसमें सहयोग देगा।

2. जो शख्स किसी आतंकी घटना की तैयारी कर रहा होगा।

3. जो देश में आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले काम करेगा।

4. जो व्यक्ति किसी भी तरह से आतंकवाद से जुड़ा हुआ पाया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.