1965 की जंग में पाकिस्तान के गुरूर को मिट्टी में मिलाने वाले गाजीपुर के लाल वीर अब्दुल हमीद की पत्नी का निधन

1965 की जंग में पाकिस्तान के गुरूर को मिट्टी में मिलाने वाले गाजीपुर के लाल वीर अब्दुल हमीद की पत्नी रसूलन बीबी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है।

रसूलन बीबी ने गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना इलाके के धामूपुर गांव में आखिरी सांस ली। वो काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। उनके निधन के बाद जिले में शोक की लहर है। रसूलन बीबी को उनके घर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है।

वो वीर अब्दुल हमीद ही थे जिन्होंने 1965 की जंग की तस्वीर बदल कर रख दी थी। कहा जाता है कि अगर वीर अब्दुल हमीद न होते तो न जाने 1965 की जंग की तस्वीर क्या होती। अमेरिका से प्राप्त टैंक को लेकर पाकिस्तान का गुरूर सातवें आसमान पर था। उस वक्त कहा जा रहा था कि जिस टैंक को पाकिस्तान जंग में भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर रहा था, उसका बाल भी बांका नहीं किया जा सकता।

अमेरिकी टैंक लिए पाकिस्तान ने सीना ताने भारत पर हमला बोल दिया था। उस वक्त खेमकरण सैक्टर के आसल उत्ताड़ में वीर अब्दलु हमीद तैनात थे। जैसे ही ये खबर मिली की पाकिस्तान ने हमला कर दिया है। वो बॉर्डर पर पाकिस्तान से मोर्चा लेने के लिए खड़े हो गए। वीर अब्दुल हमीद ने सिर्फ अपनी ‘गन माउन्टेड जीप’ से उस समय के अजय कहे जाने वाले 6 पाकिस्तानी ‘पैटन टैंकों’ को नेस्तानाबूत कर दिया था। पाकिस्तान से लोहा लेते हुए वो जंग में शहीद हो गए थे।

Subscribe our Youtube Channel: https://www.youtube.com/channel/UCPAwc0zKN7wOtj11J8seYkg

Like our Facebook Page: https://www.facebook.com/News-Nukkad-230719460984075/

Follow us on Twitter: https://twitter.com/News_Nukkad

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.